Monday, April 28, 2025
HomeSasaram1. Newsसासाराम Dm धर्मेंद्र कुमार का प्रमोशन हुआ , अन्य 13  IAS अफसर...

सासाराम Dm धर्मेंद्र कुमार का प्रमोशन हुआ , अन्य 13  IAS अफसर भी अपर सचिव बने | DM Dharmendra And 13 IAS Promoted

वर्ष 2012 बैच के अधिकारियों को जहां 1 जनवर 2021 से, वहीं 2013  बैच के अफसरों को 1 जनवरी 2022 के प्रभाव से प्रोन्नति दी गई है।

बिहार में कार्यरत भारतीय प्रशासनिक सेवा के कुल 14 अफसरों को अपर सचिव रैंक (कनिष्ठ प्रशासनिक ग्रेड) में प्रोन्नति दी गई है।

किसी को बैक डेट से प्रोन्नति तो किसी को अगले वर्ष में प्रोन्नति

प्रोन्नत होनेवालों में 11 जिलाधिकारी भी शामिल हैं। वर्ष 2012 बैच के अधिकारियों को जहां 1 जनवरी 2021 से, वहीं 2013  बैच के अफसरों को 1 जनवरी 2022 के प्रभाव से प्रोन्नति दी गई है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है ।

2013 बैच के आईएएस अफसर

अपर सचिव में प्रोन्न्त होनेवालों में वर्ष 2013 बैच के आईएएस अफसर और नालंदा के डीएम योगेन्द्र सिंह, गोपालगंज के डीएम नवल किशोर चौधरी, भागलपुर के डीएम सुब्रत कुमार सेन,

  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
  • Advertisement**
    Advertisement**
  • Advertisement**
  • **Advertisement

पथ निर्माण की संयुक्त सचिव शैलजा शर्मा, सासाराम के डीएम धर्मेन्द्र कुमार (DM Dharmendra), कैमूर के डीएम नवदीप शुक्ला, श्रमायुक्त रंजिता व सहकारिता विभाग के संयुक्त सचिव आनंद शर्मा को भी अपर सचिव में प्रोन्नति दी गई है। 

वर्ष 2012 बैच के अफसर

आपको बताते चलें की , वर्ष 2012 बैच के अफसर और सहरसा के डीएम कौशल कुमार, पश्चिम चंपारण के डीएम कुंदन कुमार, शेखपुरा की डीएम इनायत खान, बेगूसराय के डीएम अरविंद कुमार वर्मा, सीतामढ़ी के डीएम सुनील कुमार यादव व मधुबनी के डीएम अमित कुमार भी प्रोन्नति में शामिल हैं।

Subscribe to our newsletter

To be updated with all the latest news, offers and special announcements.

Sasaram Ki Galiyan
Sasaram Ki Galiyanhttps://www.sasaramkigaliyan.com
Sasaram Ki Galiyan is a Sasaram dedicated Digital Media Portal which brings you the latest updates from across Sasaram,Bihar and India.
- Advertisment -spot_img

Most Popular

error: Content is protected !!